आंवला: आंवला के उरला में सीसी व नाली को लेकर दूसरे पक्ष के ग्रामीणों ने एसडीएम से की शिकायत।
Aonla, Bareilly | May 18, 2024 आंवला क्षेत्र के उरला निवासी ग्रामीणों ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया गांव में एक रास्ते में सीसी कार्य हो रहा है।जिसमें सीसी की नाली को मोड़ के हमारे घर की ओर किया जा रहा है।जबकि उक्त रास्ते का नाली का पानी कभी भी इस तरफ नहीं आता है। अब नाली को मोड़कर घरों में पानी भरने की पूर्ण संभावना है।जब हम लोगों ने मना किया तो विपक्षी झगड़ा करने पर आमादा है।