नेहरणपुखर में 'परी मेकओवर' का शुभारंभ, सोशल मीडिया स्टार अनिल (नीलू) ने किया उद्घाटन
नेहरणपुखर// News123 // नेहरणपुखर में नए ब्यूटी एवं मेकअप स्टूडियो 'परी मेकओवर' का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में सोशल मीडिया स्टार अनिल (नीलू) ने रिबन काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्टूडियो के संचालक ने बताया कि परी मेकओवर में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, एंगेजमेंट मेकअप सहित विभिन्न अवसरों के लिए प्रोफेशनल मेकअप सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा दुल्हन के लिए लहंगे, ज्वेलरी एवं अन्य आवश्यक एक्सेसरीज की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए 90151-33367 पर संपर्क कर सकते हैं। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, मित्र एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।