Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka
Education
Rss
Firozabad

देहरा ।। News123 ।। राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में आयोजित तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन बुधवार को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के अध्ययन अधिष्ठाता प्रो. बी.के. शिवराम वर्मा ने किया। इमर्जिंग फ्रंटियर्स इन साइंस, इनोवेशन एंड ह्यूमन डेवलपमेंट" विषय पर आधारित इस संगोष्ठी का आयोजन 14 से 16 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से किया गया। संगोष्ठी के मुख्य समन्वयक प्रो. बृजेश चौहान ने बताया कि इसका आयोजन राजकीय महाविद्यालय ढलियारा, राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर, राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के मनोविज्ञान विभाग तथा देशभक्त यूनिवर्सिटी, पंजाब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में देश-विदेश के शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों ने भाग लेकर विज्ञान, नवाचार और मानव विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने बताया कि संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के उभरते आयामों और मानव विकास में उनकी भूमिका से समाज को अवगत कराना तथा शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देना था। समापन समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. बी.के. शिवराम वर्मा ने तीन दिवसीय संगोष्ठी की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठियों और कार्यशालाओं का नियमित आयोजन होना चाहिए, जिससे शोध और ज्ञान के आदान-प्रदान को नई दिशा मिले। राजकीय महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. सुशील भारद्वाज ने सभी अतिथियों, वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में राजकीय महाविद्यालय सुजानपुर के प्राचार्य प्रो. अरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट की प्राचार्या प्रो. रुचि रमेश ने ऑनलाइन माध्यम से अपने विचार रखे। ठाकुर कॉलेज ढलियारा के प्रबंध निदेशक राजेश ठाकुर भी समारोह में मौजूद रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक एवं गैर-शिक्षक कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 17, 2026

MORE NEWS

सरूट से पालमपुर जा रही HRTC बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी!
पालमपुर/सुलह: न्यूज 123 रिपोर्ट: ।। अतुल वर्मा ।। चौकी कलूणा (पालमपुर): सरूट से पालमपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस में अचानक आग लग गई। चलती बस से धुआं और लपटें उठते ही सवारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
 राहत की खबर: गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में सभी सवारियां और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं।
​#HimachalPradesh #PalampurNews #HRTC #BreakingNews #Kangra #HimachalNews

सरूट से पालमपुर जा रही HRTC बस में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी! पालमपुर/सुलह: न्यूज 123 रिपोर्ट: ।। अतुल वर्मा ।। चौकी कलूणा (पालमपुर): सरूट से पालमपुर जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस में अचानक आग लग गई। चलती बस से धुआं और लपटें उठते ही सवारियों में हड़कंप मच गया और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की खबर: गनीमत यह रही कि समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना में सभी सवारियां और स्टाफ पूरी तरह सुरक्षित हैं। ​#HimachalPradesh #PalampurNews #HRTC #BreakingNews #Kangra #HimachalNews

Dera Gopipur, Kangra | Jul 17, 2026

नेहरणपुखर में 'परी मेकओवर' का शुभारंभ, सोशल मीडिया स्टार अनिल (नीलू) ने किया उद्घाटन
नेहरणपुखर// News123 // नेहरणपुखर में नए ब्यूटी एवं मेकअप स्टूडियो 'परी मेकओवर' का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में सोशल मीडिया स्टार अनिल (नीलू) ने रिबन काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर स्टूडियो के संचालक ने बताया कि परी मेकओवर में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, एंगेजमेंट मेकअप सहित विभिन्न अवसरों के लिए प्रोफेशनल मेकअप सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा दुल्हन के लिए लहंगे, ज्वेलरी एवं अन्य आवश्यक एक्सेसरीज की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए 90151-33367 पर संपर्क कर सकते हैं। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, मित्र एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।

नेहरणपुखर में 'परी मेकओवर' का शुभारंभ, सोशल मीडिया स्टार अनिल (नीलू) ने किया उद्घाटन नेहरणपुखर// News123 // नेहरणपुखर में नए ब्यूटी एवं मेकअप स्टूडियो 'परी मेकओवर' का विधिवत शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में सोशल मीडिया स्टार अनिल (नीलू) ने रिबन काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया और संचालकों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर स्टूडियो के संचालक ने बताया कि परी मेकओवर में ब्राइडल मेकअप, पार्टी मेकअप, एंगेजमेंट मेकअप सहित विभिन्न अवसरों के लिए प्रोफेशनल मेकअप सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा दुल्हन के लिए लहंगे, ज्वेलरी एवं अन्य आवश्यक एक्सेसरीज की सुविधा भी एक ही स्थान पर मिलेगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक लोग बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए 90151-33367 पर संपर्क कर सकते हैं। उद्घाटन अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, मित्र एवं शुभचिंतक भी उपस्थित रहे।

Dera Gopipur, Kangra | Jul 17, 2026

राजा का तालाब ।। News123 ।। 53 साल बाद आखिरी मौका! 830 पौंग बांध विस्थापित परिवारों को दावा नहीं किया तो खत्म हो सकता है अधिकार

डीसी आरएंडआर कार्यालय, राजा का तालाब ने जारी की अंतिम सूची, पात्र विस्थापितों और उनके वैध वारिसों से मांगे आवेदन।

कुलबीर सिंह राणा, डिप्टी कमिश्नर, आरएंडआर (राजा का तालाब)

राजा का तालाब ।। News123 ।। 53 साल बाद आखिरी मौका! 830 पौंग बांध विस्थापित परिवारों को दावा नहीं किया तो खत्म हो सकता है अधिकार डीसी आरएंडआर कार्यालय, राजा का तालाब ने जारी की अंतिम सूची, पात्र विस्थापितों और उनके वैध वारिसों से मांगे आवेदन। कुलबीर सिंह राणा, डिप्टी कमिश्नर, आरएंडआर (राजा का तालाब)

Dera Gopipur, Kangra | Jul 17, 2026

सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार का बड़ा कदम: NHAI अधिकारियों को साथ ले, दरंग से चेलियां तक पैदल नापी सड़क; लोगों की समस्याओं का मौके पर कराया निपटारा।
​दरंग/सुलह: न्यूज़ 123 @ ।। अतुल वर्मा ।।
250 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ठानपूरी–परौर सड़क परियोजना के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) के कारण स्थानीय जनता को आ रही भारी परेशानियों को लेकर सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आए। जनता को राहत दिलाने के लिए विधायक ने न केवल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, निर्माणाधीन कंपनी एवं प्रशासनिक अधिकारियों  के साथ एक अहम बैठक की, बल्कि जमीनी हकीकत जानने के लिए वे अधिकारियों को साथ लेकर खुद पैदल ही सड़क पर निकल पड़े।
​अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक और जनता की सुनवाई।
दरंग में आयोजित इस विशेष बैठक के दौरान विधायक विपिन सिंह परमार ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। सड़क निर्माण के कारण कहीं जलभराव, कहीं रास्तों के बंद होने तो कहीं धूल-मिट्टी से जनता को हो रही दिक्कतों पर उन्होंने एनएचएआई (NHAI) के आला अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसकी कीमत स्थानीय लोगों को परेशान होकर नहीं चुकानी चाहिए।
​बैठक के बाद सड़क पर उतरे विधायक: दरंग से चेलियां तक किया पैदल मार्च।
बैठक में समस्याओं की समीक्षा करने के तुरंत बाद विधायक परमार अधिकारियों को लेकर खुद फील्ड में उतर गए। वे दरंग से लेकर चेलियां गांव तक निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पैदल ही निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को एक-एक स्पॉट दिखाया जहां पर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
​"सड़क निर्माण के कारण लोगों के घरों, खेतों और आम रास्तों को जो नुकसान पहुंच रहा है, उसे तुरंत ठीक किया जाए। विकास ऐसा होना चाहिए जो लोगों को सुविधा दे, न कि उनकी मुसीबतें बढ़ाए।"
विपिन सिंह परमार, विधायक (सुलह)
​मौके पर ही दिए निपटारे के निर्देश।
इस पैदल निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि:
​जल निकासी के लिए उचित ड्रेनेज सिस्टम तुरंत बनाया जाए ताकि लोगों के घरों या खेतों में पानी न घुसे।
​प्रभावित संपर्क मार्गों को तुरंत बहाल किया जाए ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुचारू रह सके।
​उड़ती धूल से निजात दिलाने के लिए निर्माण क्षेत्र में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए।
​विधायक विपिन सिंह परमार के इस त्वरित और जमीनी एक्शन से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और उनके इस संवेदनशील प्रयास की जमकर सराहना की जा रही है। बैठक और निरीक्षण के दौरान NHAI के वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्थानीय प्रशासन और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
​#VipinSinghParmar #Sulah #HimachalNews #NHAI #PublicService #ActionMode #GroundReality #HimachalPradesh #News123

सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार का बड़ा कदम: NHAI अधिकारियों को साथ ले, दरंग से चेलियां तक पैदल नापी सड़क; लोगों की समस्याओं का मौके पर कराया निपटारा। ​दरंग/सुलह: न्यूज़ 123 @ ।। अतुल वर्मा ।। 250 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन ठानपूरी–परौर सड़क परियोजना के संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग (National Highway) के कारण स्थानीय जनता को आ रही भारी परेशानियों को लेकर सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आए। जनता को राहत दिलाने के लिए विधायक ने न केवल भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट डायरेक्टर, निर्माणाधीन कंपनी एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की, बल्कि जमीनी हकीकत जानने के लिए वे अधिकारियों को साथ लेकर खुद पैदल ही सड़क पर निकल पड़े। ​अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक और जनता की सुनवाई। दरंग में आयोजित इस विशेष बैठक के दौरान विधायक विपिन सिंह परमार ने स्थानीय लोगों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना। सड़क निर्माण के कारण कहीं जलभराव, कहीं रास्तों के बंद होने तो कहीं धूल-मिट्टी से जनता को हो रही दिक्कतों पर उन्होंने एनएचएआई (NHAI) के आला अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसकी कीमत स्थानीय लोगों को परेशान होकर नहीं चुकानी चाहिए। ​बैठक के बाद सड़क पर उतरे विधायक: दरंग से चेलियां तक किया पैदल मार्च। बैठक में समस्याओं की समीक्षा करने के तुरंत बाद विधायक परमार अधिकारियों को लेकर खुद फील्ड में उतर गए। वे दरंग से लेकर चेलियां गांव तक निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए पैदल ही निकल पड़े। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को एक-एक स्पॉट दिखाया जहां पर जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ​"सड़क निर्माण के कारण लोगों के घरों, खेतों और आम रास्तों को जो नुकसान पहुंच रहा है, उसे तुरंत ठीक किया जाए। विकास ऐसा होना चाहिए जो लोगों को सुविधा दे, न कि उनकी मुसीबतें बढ़ाए।" विपिन सिंह परमार, विधायक (सुलह) ​मौके पर ही दिए निपटारे के निर्देश। इस पैदल निरीक्षण के दौरान विधायक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि: ​जल निकासी के लिए उचित ड्रेनेज सिस्टम तुरंत बनाया जाए ताकि लोगों के घरों या खेतों में पानी न घुसे। ​प्रभावित संपर्क मार्गों को तुरंत बहाल किया जाए ताकि ग्रामीणों का आवागमन सुचारू रह सके। ​उड़ती धूल से निजात दिलाने के लिए निर्माण क्षेत्र में नियमित रूप से पानी का छिड़काव किया जाए। ​विधायक विपिन सिंह परमार के इस त्वरित और जमीनी एक्शन से स्थानीय ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और उनके इस संवेदनशील प्रयास की जमकर सराहना की जा रही है। बैठक और निरीक्षण के दौरान NHAI के वरिष्ठ अधिकारियों सहित स्थानीय प्रशासन और भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ​#VipinSinghParmar #Sulah #HimachalNews #NHAI #PublicService #ActionMode #GroundReality #HimachalPradesh #News123

Dera Gopipur, Kangra | Jul 16, 2026