उचेहरा: पशुपति नाथ धाम में सोमवती अमावस्या व पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को भक्तों का भारी हुजूम, मंगलवार को होगा भंडारा।
ऊँचेहरा नगर स्थित सिद्ध स्थल पशुपति नाथ धाम में सोमवती अमावस्या और पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को भक्तों का भारी हुजूम उमड़ा। नगर व क्षेत्रवासियों ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की।एक माह से चल रहे श्रीराम कीर्तन का समापन आज रात 12 बजे हवन-पूजन के साथ होगा। इसके बाद 16 जून दिन मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।