जिला कलक्टर डॉ. मंजू की अध्यक्षता में मंगलवार को NCORD की बैठक हुई। उन्होंने पुलिस व चिकित्सा विभाग को नशा मुक्ति केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। अफीम-गांजे की अवैध खेती, डोडा पोस्त विनिष्टीकरण व साइकोट्रोपिक दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने को लेकर चर्चा हुई है।