बहराइच: कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारी, चार सूत्री मांगों को लेकर नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
जिले में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर व्यापारियों की समस्याओं को लेकर समाजवादी व्यापार सभा के पदाधिकारीयो ने मुख्यमंत्री को सम्बोधित चार सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपकर व्यापारियों की सुरक्षा एवं अधिकारियों द्वारा फर्जी रूप से प्रताड़ित करने पर रोक लगाए जाने व अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द किये जाने की मांग की है।