मोहनिया: कटरा कला में जमीनी विवाद में पीटकर हत्या के मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
मोहनिया थाना के कटरा कला में सोमवार को जमीनी विवाद में मारपीट कर एक युवक चंदन सिंह को बुरी तरह घायल कर दिया था जिसका वाराणसी में इलाज के दौरान मौत हो गई थी मामले में नामजद आरोपित एक महिला हरिशंकर सिंह की पत्नी सुनीता देवी को बुधवार दोपहर 3:30PM बजे न्यायिक हिरासत भेज दिया,डीएसपी प्रदीप कुमार ने संध्या 5:30PM बजे कहा अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।