मोहनिया: बैंक ऑफ़ बड़ौदा की शाखा में रुपए चेंज कराने के नाम पर महिला से ₹19,000 की ठगी, सूचना पर पहुंची पुलिस
मोहनिया नगर के स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा शाखा परिसर में भरखर निवासी लाल मुनी देवी से रुपए चेंज करने के नाम पर तीन अज्ञात लोगों द्वारा ₹19000 की ठगी बुधवार दोपहर 12:10PM बजे की गई,कुछ देर के लिए बैंक में अफरा तफरी मच गई घटना के बाद पीड़ित का रो रो का बुरा हाल था,सूचना मिलते ही तत्काल बैंक में पहुंची मोहनिया पुलिस जांच में जुट गई है।