धरहरा: पचरुखी मोड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 40 लीटर देसी शराब जब्त
धरहरा थाना क्षेत्र के पचरुखी मोड़ के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस ने एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल के साथ करीब 40 लीटर देसी शराब बरामद किया। हालांकि पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी मौके से फरार होने में सफल रहा। थानाध्यक्ष चंदन कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी