#भरतपुर। डीग में अधिक मास की ब्रज 84 कोस परिक्रमा के 18वें दिन जिला पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ डीग-गोवर्धन मार्ग पर पहुंचे, जहां वाइस चेयरमैन प्रदीप शर्मा और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एसपी गोपीनाथ ने स्वर्गीय थानेदार शिव चरन लाल दुबे की स्मृति में स्थापित वाटर कूलर का फीता काटकर उद्घाटन किया और परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। एसपी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाएं प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। उन्होंने समाजसेवियों के सेवा कार्यों की सराहना भी की। इस अवसर पर ऋषभ दुबे, ऋतिक दुबे, दाऊजी खंडेलवाल और बद्री खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।