फतुहा: फतुहा में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली गई, उमड़ा जन सैलाब
Fatwah, Patna | Aug 14, 2025 स्वतंत्रता दिवस के पूर्व संध्या पर देशभक्ति से ओज-प्रोत तिरंगा यात्रा निकाला गया है। यह तिरंगा यात्रा दरियापुर धर्म कांटा से निकलकर फतुहा स्टेशन रोड होते हुए महारानी चौक तक पहुंचा है। इस तिरंगा यात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों से पूरा फतुहा शहर गूंज उठा है