जमुई: लक्ष्मीपुर थाना के पास दबंगों ने लोहे की रॉड से हमला कर एक व्यक्ति को किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
Jamui, Jamui | Jul 26, 2025 लक्ष्मीपुर थाना परिसर में शनिवार की दोपहर बाद 3:00 बजे जमीन विवाद का फैसला अंचलाधिकारी द्वारा साकल गांव निवासी राजकुमार दास के पक्ष में देने के बाद दबंगों ने थाना से बाहर निकलते ही राजकुमार दास को लोहे की रॉड से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद राजकुमार दास को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।