जमुई: गोपालपुर में ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसान को सामने ने डंसा, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Jul 26, 2025 गोपालपुर में शुक्रवार की शाम 5 के करीब ट्रैक्टर से खेत जोत रहे किसान को सामने ने डंस लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। घायल किसान की पहचान गोपालपुर निवासी रामजी मंडल का पुत्र रोहन कुमार के रूप में की गई है।