जमुई: मड़वा मोड़ के पास पुलिस ने 50 लीटर देशी शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को किया गिरफ्तार, दूसरा तस्कर फरार
Jamui, Jamui | Jul 26, 2025 गुप्त सूचना के आधार पर एसपी विश्वजीत दयाल के निर्देश के बाद बाद टाउन थाना की पुलिस ने छापेमारी कर मड़वा मोड़ के पास से 50 लीटर देशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा तस्कर फरार हो गया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी मन्नू यादव के रूप में हुई है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष ने शनिवार की दोपहर 2:00 बजे दी है।