जमुई: अतिथि पैलेश के पास से पुलिस ने चोरी की बाइक बरामद की, एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ
Jamui, Jamui | Jul 26, 2025 शहर के अतिथि पैलेस के पास से वाहन जांच के दौरान टाउन थाना के पुलिस ने चोरी की एक बाइक को बरामद किया है। साथ ही एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। चोर की भी पहचान कर ली गई है, जिसकी तलाश की जा रही हैं और जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। उक्त जानकारी शनिवार की सुबह 10:00 बजे टाउन थाना अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने दी है।