चाईबासा: नीट (यूजी) परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाई जा सके। रविवार को दिन में दो बजे तक परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।