नकुड: अम्बेहटी रोड से पुलिस ने 108 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
शनिवार को नकुड़ पुलिस ने अम्बेहटी रोड से ऑपरेशन सवेरा अभियान के तहत एक नशा तस्कर को 108 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक सहित गिरफ्तार किया है l अभियुक्त का नाम पुलिस ने सद्दाम पुत्र इरशाद निबासी घाटमपुर बताया है l अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है l