गुलाना: अकोदिया थाना क्षेत्र के डाबरीपुरा में पुलिस अधिकारियों ने ली मुस्लिम और खत्री समाजजनाें की बैठक, दिशा निर्देश दिए
आगामी मोहर्रम पर्व को लेकर एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल ने अकोदिया नगर के डाबरीपुरा में बुधवार शाम को मुस्लिम और खत्री समाजजनाें की बैठक ली। इस दौरान थाना प्रभारी आरके गौड़, सीएमओ राजेश सेन, डॉ. नासिर खान, अनिस बैग, शिव नारायण खत्री, मुकेश खत्री, आमिर उल्लाह खान मुख्य रुप से मौजूद रहे।एसडीओपी बघेल ने समाजजनों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की।