गुलाना: ग्राम सकराई में पुलिस अधिकारियों ने मोहर्रम कमेटी के सदस्यों से की चर्चा, दिशा निर्देश दिए
सुंदरसी थाना क्षेत्र के ग्राम सकराई में मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस अधिकारियों द्वारा मोहर्रम कमेटी सदस्यों से चर्चा की गई। जिसमें बेरछा एसडीओपी त्रिलोक चंद्र पंवार, थाना प्रभारी पंकज शाक्य, उप निरीक्षक रतनलाल चौहान सहित अन्य पुलिस अधिकारी और मोहर्रम कमेटी के पदाधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।बेरछा एसडीओपी पंवार ने दिशा निर्देश दिए।