बालोद: राज्योत्सव समारोह का भव्य समापन मंगलवार को होगा, छात्रों व लोक कलाकारों के सुमधुर सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी संध्या
Balod, Balod | Nov 3, 2025 छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25वें वर्ष पूर्ण होने पर मनाई जा रही रजत जयंती के अवसर पर पूरे प्रदेश के साथ ही बालोद जिले में भी तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह का आयोजन स्व. सरयू प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में किया जा रहा है। इस समारोह का भव्य समापन मंगलवार 04 नवंबर को रात्रि में किया जाएगा।