कदवा: मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना के तहत सामुदायिक भवन निर्माण का शिलान्यास
Kadwa, Katihar | May 24, 2025 कदवा में शनिवार को दिन के तीन बजे मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना अंतर्गत सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद विधान पार्षद अशोक अग्रवाल ने नारियल फोड़कर और फीता काट कर सामुदायिक भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। मौके पर एनडीए के कई नेता एवं कई स्थानीय जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से मौजूद रहे।