कदवा: बलुआ टोली से पुलिस ने एक तस्कर को लगभग 272 ग्राम गांजे के साथ किया गिरफ्तार
Kadwa, Katihar | May 23, 2025 बलुआ टोली से लगभग 272 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को कदवा थाना पुलिस ने शुक्रवार को शाम पांच बजे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। इस मामले पर जानकारी देते हुए कदवा थाना अध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपर थाना अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार तस्कर का नाम टुनटुन सिंह है ।