कदवा: विदेपुर में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का विधायक ने किया निरीक्षण, कई जनप्रतिनिधि भी थे मौजूद
Kadwa, Katihar | May 23, 2025 कदवा प्रखंड क्षेत्र के विदेपुर में निर्माणाधीन विद्युत उपकेंद्र का विधायक डॉ० शकील अहमद ने शुक्रवार को शाम चार बजे निरीक्षण किया। मौके पर कई स्थानीय जन प्रतिनिधि भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस दौरान कदवा विधायक डॉ० शकील अहमद खान ने कार्य करवा रहे मौजूद पदाधिकारी को कई बिंदुओं पर आवश्यक निर्देश दिए।