कदवा: थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, चार मामलों का हुआ निष्पादन
Kadwa, Katihar | May 24, 2025 कदवा थाना परिसर में प्रत्येक शनिवार के भांति इस शनिवार को भी दिन के 12 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार की अध्यक्षता कदवा थाना प्रभारी विजय प्रकाश ने किया। इस जनता दरबार में कई फरियादी जमीनी विवाद से जुड़े मामलों को लेकर कदवा थाना पहुंचे। इस जनता दरबार में चार मामलों का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।