सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर | गांव में ही मिली सोनोग्राफी की सुविधा 🩺
मांडाभर्री में आयोजित जिला स्तरीय सेवा सेतु सह मेगा स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को गांव में ही विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में 19 लोगों की सोनोग्राफी की गई, जिसमें 15 गर्भवती महिलाएं शामिल रहीं।
गांव में ही निःशुल्क सोनोग्राफी की सुविधा मिलने से गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए दूर शहर या अस्पताल जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी। इससे उनका समय, आने-जाने की परेशानी और खर्च बचा।
ग्राम मांडाभर्री निवासी आसुबती नेताम ने शिविर में सोनोग्राफी कराई। उन्होंने गांव में ही यह सुविधा मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया।
सेवा संकल्प अभियान — स्वास्थ्य सेवाएं अब गांव के द्वार।
#SevaSankalpAbhiyan #सेवा_संकल्प_अभियान
Kanker, Chhattisgarh | Oct 7, 2026