रायसेन: रायसेन में मेडिकल स्टोर की एक दिन की हड़ताल, मरीजों को भारी परेशानी
Raisen, Raisen | May 20, 2026 रायसेन में मेडिकल संचालकों की एक दिनी हड़ताल के चलते बुधवार को सभी मेडिकल स्टोर पूरी तरह बंद रहे। इस बंद के कारण दवाई लेने पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दोपहर 2:00 बजे कई लोग डॉक्टर की पर्ची लेकर इधर-उधर भटकते नजर आए, लेकिन कहीं भी दवाएं उपलब्ध नहीं हो सकीं। यह हड़ताल ऑनलाइन दवा खरीदी के विरोध में बुलाई गई है। मेडिकल संचालकों का कहना ह