खलीलाबाद: महुली कस्बे में दरवाजे पर थ्रेसर लगाने से मना करने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर व्यक्ति को किया घायल, इलाज जारी
महुली थाने के महुली कस्बे में दरवाजे पर भूसा बनाने वाले थ्रेसर को लगाने से मना किया तो दबंगों ने लाठी डंडे से हमला कर सेराज अहमद पुत्र अब्दुल कयूम उम्र 42 वर्ष को गंभीर रूप से घायल कर दिया।यह घटना बुधवार की दोपहर 1:30 की है।वहीं घायल व्यक्ति का खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी में डॉक्टरों की देखरेख में किया जा रहा इलाज़।