बक्सर: पुलिस केंद्र बक्सर में नव नियुक्त सिपाहियों का 25 किमी पैदल रूट मार्च आयोजित
Buxar, Buxar | Apr 4, 2026 पुलिस केंद्र बक्सर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नव नियुक्त सिपाहियों के लिए 25 किलोमीटर का पैदल रूट मार्च आयोजित किया गया। यह रूट मार्च प्रशिक्षण कार्यक्रम का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसका उद्देश्य सिपाहियों में शारीरिक क्षमता, अनुशासन, सहनशीलता और टीम भावना का विकास करना है। निर्धारित मार्ग पर सिपाहियों ने अनुशासित ढंग से कदमताल किया।