बिलासपुर: थाना खजुरिया पुलिस ने मंदिर से दानपात्र चुराने वाले वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरुवार को सुबह दस बजे रामपुर के थाना खजुरिया पुलिस ने ग्राम खंडिया के देव स्थान से दानपात्र चोरी करने वाले वांछित आरोपी को बेगमाबाद रोड से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर खंडिया श्मशान घाट की झाड़ियों से चोरी किया गया दानपात्र भी बरामद कर लिया।