मुशहरी: बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति आवास पर सुतली बम फेंका, पुलिस जांच में जुटी
बिहार विश्वविद्यालय के कुलपति आवास पर रविवार की देर रात सुतली बम फेंका।मौके पर अफ़रा तफरी मच गई।सिटी एसपी मोहिबुल्ला अंसारी ने बताया कि विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में दो नकाबपोश अपराधियों ने सुतली बम फेंका है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।