कटोरिया: शादी की नीयत से नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोपी को जयपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग भी बरामद
Katoria, Banka | May 3, 2026 जयपुर पुलिस ने रविवार शाम करीब 5 बजे थाना क्षेत्र के चौवालीस मोड़ के निकट से नाबालिग लड़की का शादी के नियत से अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नाबालिग लड़की को भी बरामद कर लिया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।