चक्रधरपुर: बूढ़ीगोड़ा के पास मुरूम रास्ते में अनाज लदा ट्रक फंसा, आवाजाही बाधित
ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी राशन डीलरों को अनाज पहुंचाने के लिए इस्तेमाल होने वाला ट्रक मंगलावर को बूढ़ीगोड़ा के पास के पास सड़क किनारे फंस गया। इससे आवाजाही बाधित हो गई। बताया जाता है कि बूढ़ीगोड़ा क्षेत्र में राशन डीलरों को अनाज पहुंचाने के लिए सरकारी अनाज लदा ट्रक बूढ़ीगोड़ा की ओर जा रहा था,इसी दौरान ट्रक बूढ़ीगोड़ा के पास मुरूम रास्ते के कीचड़ में फंस गया।