गोरखपुर: पुलिस लाइन में रिटायर्ड पेंशनर्स पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया, एसएसपी ने किया सम्मान
पुलिस लाइन में मंगलवार को रिटायर्ड पेंशनर्स पुलिस कर्मियों की एक मीटिंग एसएसपी के साथ हुई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने आए हुए रिटायर्ड पेंशनर पुलिसकर्मियों को सम्मान चिन्ह और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा दी गई सेवाओं पर चर्चा हुई और उनके द्वारा बताए गए तमाम अनुभव को पुलिसकर्मियों के बीच में साझा किया गया।