गोरखपुर: गुलरिहा पुलिस ने जंगल डूंगरी से दहेज मांगने व हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार
25 नवंबर को गुलरिहा थाने पर एक महिला ने प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी बेटी से अनूप चौहान नाम के एक युवक का शादी तय हुई थी। अनूप दहेज की मांग करने लगा और एक दिन उनकी बेटी को धोखे से लहंगा सिलवाने के बहाने बुलाकर जान से करने का प्रयास किया। पुलिस ने इस मामले में मंगलवार को अनूप को जंगल डुमरी से गिरफ्तार कर लिया है।