धौलपुर: कलेक्ट सभागार में कलेक्टर-एसपी ने जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक की, त्योहारों को देखते हुए अधिकारियों को दिए निर्देश
आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए जिले में सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार धौलपुर में किया गया। बैठक के दौरान जिला कलेक्टर श्रीनिधि बी टी ने कहा कि जिले में शांति, सौहार्द एवं सद्भाव बनाए रखना हम सभी का साझा दायित्व है। उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य जब भी उनके क्षेत्र में कोई धार्मिक आयोजन