शिवपुरी नगर: फोन-पे पर पैसे मंगवाकर थमाई नगरपालिका की फर्जी रसीद, शिवपुरी में पीएम आवास योजना के नाम पर लाखों की वसूली
शिवपुरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान दिलाने का झांसा देकर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने शनिवार को दोपहर 3 बजे इस संबंध में एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सईसपुरा निवासी दीपक परिहार ने अपने जीजा बिक्रम परिहार के साथ कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई।