मंडी: आफत बनता जा रहा विश्वकर्मा मंदिर के समीप दरकी पहाड़ी से गिरता मलबा, महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने स्थिति का लिया जायजा
Mandi, Mandi | Feb 5, 2024 विश्वकर्मा मंदिर के पास दरकी पहाड़ी से गिरता मलबा किसी बड़े हादसे को न्योता दे रहा है। पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से अब यह मलबा व पत्थर विश्वकर्मा मंदिर के समीप सड़क पर गिर रहे हैं। हालांकि प्रशासन द्वारा इस सड़क को वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है, परंतु लोगों की पैदल आवाजाही के लिए यही मार्ग है। महापौर ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया है।