मंडी: सदर मंडी के क्षतिग्रस्त हुए कून का तर पुल का 9 माह बाद भी नहीं हो पाया निर्माण-हिमाचल किसान सभा राज्य उपाध्यक्ष कुशाल
Mandi, Mandi | Feb 4, 2024 हिमाचल किसान सभा के राज्य उपाध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज ने ब्यास के ऊपर कोटली व जोगिंदर नगर को जोड़ने के लिए कून का तर नामक स्थान पर 9 माह बाद स्थाई पुल नहीं बन पाया है। उसके स्थान पर पैदल चलने वाला पुल बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह झूला हर समय मौत को दस्तक दे रहा है और प्रदेश सरकार तथा लोक निर्माण विभाग तमाशबीन बन कर रह गए हैं।