धौलपुर: सदर थाना इलाके से बजरी भरी ट्रैक्टर ट्रॉली के साथ 2 माफिया गिरफ्तार
र। अवैध बजरी का परिवहन/दोहन कराने वाले दो बजरी माफियाओं को धौलपुर शहर की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से बजरी भरी एक ट्रैक्टर ट्रोली को भी जब्त किया है। गिरफ्त में आए दोनों माफियाओं से पुलिस बजरी परिवहन को लेकर पूछताछ कर रही है।