धौलपुर: ओडेला रोड पर पुलिस ने अलग-अलग स्थान पर की कार्रवाई अवैध हथियारों के साथ 2 युवक गिरफ्तार
1 को अवैध शराब ले जाते पकड़ा
धौलपुर शहर की निहालगंज थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो जनों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके कब्जे से 2 अवैध कट्टा 315 बोर व 2 जिंदा कारतूस भी बरामद कर जब्त किए हैं। वहीं अवैध शराब ले जाते हुये एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 66 पऊआ देशी शराब के बरामद किए हैं।