भभुआ: नाबालिग लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से किया गिरफ्तार
Bhabua, Kaimur | Apr 10, 2026 नाबालिक लड़की को भगा ले जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को 1 बजे भभुआ प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी थाना चांद क्षेत्र के एक गांव निवासी शशि कुमार बताया जाता है। जो पूर्व में एक नाबालिक लड़की को भगा ले जाने का मामला सामने आया था। लड़की के परिजन द्वारा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी।