हाजीपुर मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग एन एच 22 पर गोरौल थाना क्षेत्र के महमदपुर दरिया गांव के निकट शुक्रवार को 2 बजे दिन मे सड़क दुघर्टना में बाइक सवार एक वृद्ध व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वही एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। जिसे इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।