गिर्वा: उदयपुर में बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन।
Girwa, Udaipur | Mar 6, 2024 बारां जिले के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय लकडाई की शिक्षिका को बहाल करने और शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर बुधवार को उदयपुर में बहुजन समाज पार्टी ने जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।