अररिया: भोकन्तरी गांव में घरेलू विवाद में पति ने पत्नी के साथ की मारपीट, पत्नी ने गुस्से में आकर खाया जहरीला पदार्थ
Araria, Araria | Mar 26, 2024 अररिया के सिकटी थाना क्षेत्र के भोकन्तरी गांव में घरेलू विवाद होने पर एक पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. जिससे गुस्से में आकर महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया. जिससे महिला की तबीयत बिगड़ने लगी. परिजनों के सहयोग से महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां महिला का इलाज जारी है.