अररिया: मंटू चौक पर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में ससुराल पक्ष के लोगों ने एक महिला और उसके बच्चे के साथ की मारपीट
Araria, Araria | Mar 25, 2024 अररिया के ताराबाड़ी थाना क्षेत्र के मंटू चौक पर जमीन विवाद को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों ने एक महिला और उसके बच्चे को मारपीट कर जख़्मी कर दिया है. जिन्हें परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में दोनों ही घायलों का इलाज किया गया.