अररिया: मोमिन टोला में जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी,सदर अस्पताल में भर्ती
Araria, Araria | Mar 26, 2024 अररिया के बैरगाछी थाना क्षेत्र के मोमिन टोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग जख्मी हो गए हैं. जिन्हें परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल अररिया में भर्ती कराया गया है. जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी घायलों का इलाज किया जा रहा है.