गुना: बमोरी क्षेत्र में 6 गांव के स्थानीय लोगों ने मारपीट कर जंगलो की अवैध कटाई करने के लगाए आरोप, कलेक्टर से को दिया ज्ञापन
Guna, Guna | Jan 30, 2024 गुना जिले की बमोरी तहसील के फतेहगढ़ और बमोरी वन परिक्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से जंगलों की कटाई की जा रही है 30 जनवरी मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे ढिमसरपुरा, बिशनवाड़ा, पाटन, जोहरी, सिलावती, कपासी गांवो के 200 लोगो ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर स्थानीय लोगों से मारपीट कर अवैध जंगल काटने वाले लोगों पर कार्यवाही की मांग की है