#भरतपुर। सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर के नवनियुक्त कमांडेंट डॉ. अजय सिंह राठौड़ ने बटालियन मुख्यालय पहुंचकर विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के दौरान उन्हें क्वार्टर गार्ड पर गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई, जिसके बाद उन्होंने बटालियन परिसर का जायजा लिया। इस अवसर पर अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत व सत्कार किया। इसके पश्चात कमांडेंट डॉ. राठौड़ ने अधिकारियों से परिचयात्मक संवाद स्थापित कर बटालियन की वर्तमान व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान कंपनी कमांडर फौज सिंह, राजवीर सिंह, सूबेदार एडजुटेंट लोकेश कुमार, सूबेदार धर्मवीर सिंह, क्वार्टर मास्टर राजेंद्र सिंह, महादेव प्रसाद, रामलाल और अन्य प्लाटून कमांडर मौजूद रहे।