#भरतपुर। सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत घुस्यारी में आयोजित ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर में पट्टा मिलने पर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता की उपस्थिति में पंचायती राज विभाग की स्वामित्व योजना के तहत पात्र लाभार्थी राधेश्याम और धर्मसिंह को उनकी भूमि के आवासीय पट्टे प्रदान किए गए। पट्टा मिलने से गदगद लाभार्थियों ने बताया कि अब उन्हें अपनी भूमि का प्रमाणित मालिकाना हक मिल गया है, जिससे बैंक से ऋण लेने की राह आसान होगी और वे अपने व्यवसाय तथा जरूरतों को पूरा कर सकेंगे। गांव में ही पट्टा उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने जिला प्रशासन का आभार जताया। शिविर में 22 विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लोगों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया।