हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के जवाहर नगर में अमन ठाकुर की हत्या के मामले का नैनीताल पुलिस ने 15 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार 16 सितंबर को अमन ठाकुर का शव घर के बरामदे में मिला था और फॉरेन्सिक जांच में उसके गले पर यू-आकार का निशान पाया गया, जिसके बाद मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू की गई। पुलिस ने CCTV फुटेज, सुरागरसी-पतारसी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर नामजद आरोपी निक्की उर्फ नाटी को 17 सितंबर को गौला नदी किनारे एक झोपड़ी से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के अमन ठाकुर से संबंध हैं और इसी बात को लेकर आए दिन विवाद होता था। पुलिस का दावा है कि घटना से एक दिन पहले आरोपी ने अपनी साली को फोन पर अमन या अपनी पत्नी को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में कथित तौर पर इस्तेमाल किया गया दुपट्टा उसके कार्यस्थल मस्ता टेंट हाउस, जवाहर नगर से बरामद किया है। मामले में बनभूलपुरा कोतवाली में धारा 103(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विवेचना की जा रही है।
#Haldwani #HaldwaniNews #JawaharNagar #Banbhoolpura #BanbhoolpuraPolice #NainitalPolice #NainitalNews #UttarakhandPolice #CrimeNews #MurderCase #MurderInvestigation #MurderCaseSolved #CrimeUpdate #PoliceAction #PoliceInvestigation #CCTVFootage #AccusedArrested #Arrested #AmanThakur #HaldwaniCrime #UttarakhandCrime #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #NewsReels #CrimeReels #YouTubeShorts #InstagramReels
Haldwani, Nainital | Sep 17, 2026